Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बिजली समस्याओं और आगामी रामनवमी रूट में बिजली के मेंटेनेंस को लेकर जीएम से मिले हजारीबाग सदर विधायक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हज़ारीबाग
गुरुवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल बिजली विभाग के जुलु पार्क स्थित कार्यालय पहुंचे और विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं और आगामी रामनवमी-2024 की तैयारी को लेकर अभी से ही मेंटेनेंस कार्य शुरू करने को लेकर विशेष चर्चा की। विधायक मनीष जायसवाल ने शहर के कुम्हारटोली, आश्रम रोड़ के कई परिवारों की बिजली संबंधी समस्या का यथासिध्र निराकरण करने, दारू प्रखंड के छोटका इरगा में 100 केबीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 200 केबीए में अपग्रेड करने, बहेरी में कृषि कनेक्शन लगाने, क्षेत्र में भारी संख्या में 25 केबीए के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने और आगामी रामनवमी -2024 की तैयारी को लेकर हजारीबाग के रामनवमी मार्ग में बिजली मेंटेनेंस का कार्य अभी से शुरू करनी की मांग महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सिंह से किया ।

बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने अपने अधिनस्त पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए विधायक मनीष जायसवाल द्वारा सुझाए गए समस्याओं पर यथाशीघ्र कार्य करने को कहा। उन्होंने विधायक मनीष जायसवाल को आश्वस्त किया की समस्याओं का समाधान जल्द होगा और रामनवमी रुठ पर मेंटेनेंस का काम भी वर्तमान वर्ष पहले ही शुरू कर दिया जाएगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment