Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने आईपीआरडी को झांकी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर किया पुरस्कृत, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम थीम पर निकाली गयी थी झांकी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर 11 विभाग द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग,झारखंड शिक्षा परियोजना, पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चतरा, नगर परिषद, जिला समाज कल्याण, जिला परिवहन, जिला आपूर्ति विभाग, जिला कल्याण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा शामिल है। सभी के द्वारा अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं को झांकियों के माध्यम से दिखाया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले झाकियों में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन के पहल से सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत जांगी ग्राम लक्ष्मणपुर, भेड़ी फॉर्म पर्यटक सह पिकनीक स्पॉट एवं वृहत प्रजन्न परिक्षेत्र का विकास (बकरी शेड स्थानीय चरवाहों के क्षमतावर्धन एवं कौशल विकास एवं आय वृद्धि हेतु पशु उत्पाद (ऊन, दूध मांस इत्यादि) के लिए आधुनिक हाट, बगीचा, चिल्ड्रेन पार्क, एनिमल डिसपेंसरी,का जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कार्य को झांकी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। जिसे राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा सराहना करते हुए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कृषि विभाग को दूसरा स्थान व स्वास्थ्य विभाग को मिला तीसरा स्थान।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

NTPC हादसा: काउंटरवेट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल; थायसन-सिम्पलेक्स की लापरवाही पर उठे सवाल

सड़क पर पालकी में सजी किताब का अनोखा विमोचन, स्थानीय महिला के हाथों हुआ लोकार्पण

Leave a Comment