Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस निरीक्षक सुधीर चौधरी समेत दो बने डीएसपी, एसपी ने बैच लगाकर दी बधाई

On: January 23, 2024 10:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। ईमानदार पुलिसिंग के लिए प्रसिद्ध पुलिस निरीक्षक सुधीर चौधरी व सदर थाना प्रभारी शिव प्रकाश को राज्य सरकार ने डीएसपी में प्रोन्नति दी है। जिले में अब तक बेदाग और स्वच्छ छवि के अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे पुलिस निरीक्षक सुधीर चौधरी के कंधों पर एसपी राकेश रंजन ने अपने कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान डीएसपी का बैच लगाकर शुभकामनाएं दी। मौके पर एसपी ने 1994 बैच के दोनों नवप्रोन्नत अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ अब तक की पुलिस सेवा में दोनों अधिकारियों ने अपना बेहतर कार्यक्षमता का परिचय दिया है। उम्मीद है कि नई जिम्मेवारी को भी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अंजाम तक पहुंचाएंगे। मौके पर नवप्रोन्नत सुधीर चौधरी ने कहा कि अबतक मैंने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खाकी की गरिमा को गौरवान्वित करने का प्रयास किया है। साथ ही पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्री संबंध को प्रगाढ़ बनाते हुए इंसाफ की उम्मीद लेकर मेरे कार्यालय तक पहुंचने वाले फरियादियों को इंसाफ दिलाने की दिशा में भी सकारात्मक भूमिका निभाया है। अब सरकार ने मुझे प्रमोशन दिया है। कानून व्यवस्था के अनुपालन में अब जो भी बड़ी जिम्मेवारी मुझे मिलेगी मैं उसे टास्क के रूप में प्राथमिकता के आधार पर पूरा करूंगा।

वहीं सदर थाना प्रभारी शिवप्रकाश ने कहा कि सरकार और विभाग के वरीय अधिकारियों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस शुभम खंडेलवाल समेत विभागीय अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment