Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल बने बीजेपी झारखंड प्रदेश के सह- कोषाध्यक्ष,भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतकों में खुशी की लहर

On: January 18, 2024 5:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विधायक मनीष जायसवाल को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग
भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए नई कमिटी की घोषणा कर दी। इसमें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को पहली बार प्रदेश कमिटी में जगह मिला है। उन्हें प्रदेश सह- कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इधर विधायक मनीष जायसवाल को मिले नए दायित्व के बाद हजारीबाग के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार की शाम में जैसे ही यह खबर आई विधायक मनीष जायसवाल से मिलने और उनके मोबाइल के जरिए उन्हें बधाई मिलना शुरू हो गया। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए भी लोगों ने बड़ी संख्या में उनकी तस्वीरें साझा करते हुए बधाई दिया ।

गुरुवार की सुबह विधायक आवासीय परिसर और विधायक सेवा कार्यालय में विधायक मनीष जायसवाल से मिलने तादाद में लोग पहुंचे और अपने- अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं भेंट किया। बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी विधायक मनीष जायसवाल को शहर के सुभाष नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बहेरी, सखिया, बेलामुंडवार के लोगों के बीच पहुंचे तो उन्होंने अंग- वस्त्र भेंटकर सम्मानित करते हुए भाजपा में नए दायित्व मिलने पर बधाई दिया। यहां से जब विधायक मनीष जायसवाल कटकमसांडी प्रखंड की कंडसार और कठौतिया पहुंचे तो यहां भी गर्मजोशी से उनका नागरिक अभिनंदन हुआ और लोगों ने अपने तरीके से बधाई दिया ।

इधर विधायक मनीष जायसवाल को मिले इस नए दायित्व पर उन्होंने कहा की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जो जिम्मेवारी दी है उसका पूरा निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा और आने वाले पार्टी के मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के मान- सम्मान को ध्यान में रखते हुए ने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पुनः कमल खिलाने में अपना तन, मन और धन समर्पित कर दूंगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment