200 से अधिक असहाय गरीबों को तिलकुट,चूड़ा एवं गुड़ का किया वितरण।
मीठी बोली मीठी जुबान मकरसकांति का है यहीं पैगाम:-विवेक कुमार
न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हज़ारीबाग
मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर लगातार 4 वर्षों से चल रहा चूड़ा गुड तिलकुट वितरण कार्यक्रम इस वर्ष भी हजारीबाग में रहकर पढ़ रहे कुछ छात्रों के द्वारा जो गरीब असहाय लोग हैं जो जुड़ा गुड तिलकुट खरीदने में असमर्थ हैं उनके लिए फ्री चूड़ा तिलकुटा गुड का व्यवस्था किया किया गया। वृद्ध आश्रम, अर्श कन्या गुरुकुल, अनाथालय, मुखबधिर विद्यालय, अपशिष्ट विद्यालय, बिरहोर कॉलोनी, आदिम जनजाति विद्यालय इत्यादि कई जगहों पर वितरण किया गया। मुख्य रूप से गोविंद महतो ललन कुमार विवेकानंद कुमार आनंद कुमार अजय कुमार पवन कुमार कुंदन कुमार हेमंत कुमार सुनील कुमार विवेक कुमार स्वीटी कुमारी बबीता कुमारी संजू प्रिया अभिनंदन सूरज रंजीत विकास रितिक प्रवीण शतेन्द्र इत्यादि लोगों ने घूम-घूम कर 14 जनवरी को चूड़ा गुड और तिलकुट का वितरण किया। विवेकानंद कुमार ने उन तमाम लोगों को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने इस कार्य को करने के लिए अपने तरफ से आर्थिक सहयोग दिया है।