Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वामी विवेकानंद की जयंती सह युवा दिवस मनाई गई

On: January 12, 2024 2:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग में एनएसएस और एनसीसी इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती सह युवा दिवस मनाई । कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । उन्होंने अपने वक्तव्य में स्वामी जी के कथन ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए’ के अर्थ को गहराई से समझाया| प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार और आदर्शों पर प्रकाश डाला | साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान विवेकानंद ने किस प्रकार विश्व में भारत के ज्ञान और संस्कृति की धनवंता से अवगत कराया इस पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्राओं को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा तथा कहा कि अगर भारत को 2047 में एक विकसित राष्ट्र बनना है तो हमें विवेकानंद के आदर्शों को स्वीकार करना होगा उनके विज्ञान को समझना होगा । विकसित राष्ट्र बनने के लिए सतत विकास पर ध्यान देना होगा। जल, जन, जीवन, जंगल इत्यादि को समान रूप से महत्व देना होगा साथ ही विवेकानंद के राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेनी होगी । इस अवसर पर डॉ सुभाष कुमार, डॉ विश्वरंजन , डॉ सुजय करण, डॉ एस एन पाठक , डॉ सुजीत भादुरी, डॉ अंजन चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विषय प्रवेश डॉ पंकज ने किया । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में हिंदी में प्रथम स्थान- साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान अमन कुमार- एवं तृतीय स्थान तान्या कुमारी वहीं अंग्रेजी में प्रथम स्थान शिव शंकर यादव द्वितीय सन्नी कुमार तथा तृतीय स्थान पल्लवी कुमारी को मिला। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कृष्णा कुमार यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किय। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गायन से किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment