Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मासीपीढ़ी गांव के घर-घर पहुंचें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूजित अक्षत किया भेंट

On: January 11, 2024 3:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 22 जनवरी को अयोध्या में पधारेंगे रामलला, हजारीबाग में भी मानेगा उत्सव- मनीष जायसवाल

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या से आए निमंत्रण पत्र के रूप में पूजित अक्षत, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चित्र और स्नेह निमंत्रण पत्र का गुरुवार को हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 स्थित ग्राम मासीपीढ़ी में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल की अगुवाई में घर-घर जाकर भेंट पहुंचाया गया। यहां सर्वप्रथम मासीपीढ़ी चौक पर पुरे ग्रामीण भक्तिभाव से एकजुट हुए। सभी हाथों में भगवा ध्वज और माथे पर जय श्रीराम का पट्टा बांधकर मंगल गीत और रामधुन पर गाजे- बाजे के साथ थिरकते हुए विधायक मनीष जायसवाल का स्वागत किया। तत्पश्चात मासीपीढ़ी मंदिर में अक्षत का पूजन-अर्चन करने के उपरांत विधायक मनीष जायसवाल संपूर्ण ग्राम वासियों संग घर- घर पहुंचकर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम लला के मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने और घर- घर सजाने, दीप जलाने एवं मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान का अयोजन करने का अपील किया। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल से निमंत्रण पाकर संपूर्ण ग्रामवासी बेहद उत्साहित दिखे। सदियों बाद राम लला के आगमन पर सनातनियों में बेहद खुशी का माहौल है। हजारीबाग राममय हो रहा है। हर तरफ़ उत्साह और उमंग व्याप्त है। पूजित अक्षत को बड़े ही श्रद्धाभाव से श्रद्धालु माथे में लगाकर रख रहें हैं। जिसे अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही स्थानीय मंदिरों में भी पूजन किया जायेगा ।

रंजित सिंह, स्थानीय वार्ड पार्षद सह समाजसेवी अविनाश यादव, अमर सिंह, दिलीप यादव, किशोर राणा, रणधीर कुमार, संदीप राणा, धीरज मंडल, अवध मण्डल, सरयू, माईकल, राकेश प्रसाद, कुलदीप कुमार, अनमोल साव, विजय प्रजापति, रघु प्रजापति, राजू प्रजापति, चरका साव, बीरू, विनोद, शंभू, मिकू, कार्तिक, विजय राणा, रविन्द्र कुमार, राजकुमार प्रजापति, पवन कुमार, महेंद्र कुमार, चंदन, सीताराम, विष्णु, अमन, संतोष, नरेश, सूरज, तिलेश्वर, सूरज, मंजू देवी, कौशल्या देवी, नूतन, शिल्पा कुमारी, तान्या कुमारी, अभिलाषा, निकिता, सुमन, अनीता, सबिता, मुनिया, रेणु, बेबी, ललिता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment