Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग के जंगलों में घूम रहा है विशाल बाघ पंजों के निशान से वजन का अंदाजा

On: January 10, 2024 11:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग

•करीब तीन सौ किलो वजन होगा

•नेशनल पार्क में शिकार किया था

•वन्य जीवन के लिए सुखद सूचना

हजारीबाग के जंगल में एक वयस्क बाघ के होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक बाघ के पंजों के निशान से यह माना जा रहा है कि यह करीब तीन सौ किलो वजन का बाघ है यानी अत्यंत शक्तिशाली है। गनीमत है कि इस रॉयल बंगाल टाईगर ने अब तक इंसानों पर हमला नहीं किया है और वह घने जंगलों के बीच चुपचाप विचरण कर रहा है।मिल रही जानकारी के मुताबिक अभयारण्य के इलाके में उसके दो दिन होने की सूचना थी। उसके बाद हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के इलाके में उसकी मौजूदगी का पता चला है।दरअसल नेशनल पार्क के अंदर चार पांच पशुओं के मारे जाने से ही इस तरफ ध्यान गया था। उसके बाद से उसकी तलाश प्रारंभ हुआ और अंततः पंजों के निशान से यह पाया गया कि यह दरअसल एक पूर्ण वयस्क बाघ है। याद दिला दें कि इससे पहले कई अवसरों पर गोला के पास भी बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी। लेकिन वहां भी बाघ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था। ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद वन विभाग ने लोगों को उस तरफ जाने से मना कर दिया था। उसके बाद बाघ भी आबादी की तरफ कभी नहीं आया। बीच में इस रास्ते से गुजरते हुए ट्रेन से भी बाघ की न सिर्फ झलक देखी थी बल्कि अपने मोबाइल पर उसे रिकार्ड भी किया था। हारूबेड़ा जंगल से गुजरती ट्रेन से इसे रिकार्ड किया गया था।दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि यह वही बाघ है, जिसे पलामू के जंगल में देखा गया था। आम तौर पर बाघ चालीस वर्गमील के इलाके में घूमता है। इसलिए हो सकता है कि यह जंगलों के बीच चलता हुआ बांधवगढ़ तक गया था और वहां से पलामू और चतरा होते हुए इस तरफ आ गया है।हजारीबाग में भी बाघ ने अब तक आबादी की तरफ रुख नहीं किया है, जो राहत की बात है। इस बारे में एक वन अधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने बाघ के होने की जानकारी से हमारे संवाददाता को इंकार कर दिया। लेकिन अन्य माध्यमों से जानकारी मिल रही है कि विभाग के लोग अत्यंत सावधानी से इस बाघ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।बता दें कि इस इलाके में बाघ की मौजूदगी भले ही आम लोगों के लिए भय का विषय हो पर इससे जंगल के बेहतर होने की भी पुष्टि होती है। कभी हजार बाग होने की सूचना की वजह से ही इस इलाके का नाम हजारीबाग पड़ा था जहां काफी संख्या में रॉयल बंगाल टाईगर रहा करते थे। समय के साथ साथ उनकी आबादी खत्म होती चली गयी थी। इसके बीच यह सूचना जंगल की आबादी के बेहतर होने के संकेत दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment