Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ओपन एम्फी थियेटर का उद्घाटन कार्यक्रम, युवा कलाकारों ने बांधा समां

On: January 9, 2024 7:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त समेत कई अधिकारी हुए शामिल
======================
दर्शकों ने कार्यक्रम का उठाया लुत्फ,लाइव म्यूजिक बैंड, सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य मंचन, सड़क सुरक्षा पर आधारित जागरुकता अभियान का किया गया प्रदर्शन
न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

8 जनवरी की सर्द सुबह और युवाओं के जोश के साथ झील परिसर स्थित ओपन एम्फी थियेटर का उद्घाटन संपन्न हुआ। उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आप में यह ओपन एम्फी थियेटर अनेकों कलाकृतियों को समेटे हुए है। झील के किनारे स्थित होने के कारण यहां का नजारा बहुत ही मनोरम है। इस मंच की परिकल्पना को जमीं पर उतारना एक ड्रीम प्रोजेक्ट जैसा था जो कि सफल हुआ है। युवा वर्ग को एक ऐसा सार्वजनिक मंच प्रदान करना प्रशासन की सोच थी जो साकार हुई है। उन्होंने कहा मेरी अपील है कि जिलेवासी इस धरोहर को बचा कर सुरक्षित रखें।
इस अवसर पर डीडीसी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के निर्माण के पीछे युवा पीढ़ी को एक मंच प्रदान करना है जिसके माध्यम से कलाकार अपने कला को खुले वातावरण में प्रदर्शित कर सकें। गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट का जिक्र करते हुए कहा कि हजारीबाग की प्रसिद्ध झील के किनारे निर्मित ओपन एम्फी थियेटर से बिलकुल वैसा ही नजारा देखने का एहसास होता है। उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए इसके बेहतर देखभाल की अपील की।
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति
लाइव म्यूजिक बैंड के लिए टीआरवी बैंड, बेटी बचाव व ट्रैफिक का पालन पर आधारित नाट्य मंचन एमडी ग्रुप आफ थिएटर के द्वारा, नेहरू युवा केंद्र संगठन और एनएसएस के द्वारा महिला सशक्तिकरण और रोड सेफ्टी पर मंचन, तरंग ग्रुप द्वारा मतदाता जागरूकता पर फ्लैश मॉब का मंचन, चेस खेल में गौरांगी प्रकाश और आदित्य कुमार, जीवन की दास्तां और एक आम इंसान के संघर्ष की कहानी/ह्यूमन लाइब्रेरी पर एक शहीद पिता की आत्मबिती जय नंदन पाल के द्वारा, एक स्ट्रीट वेंडर की कहानी मोहम्मद नईमुद्दीन, दिव्यांग के संघर्ष और चुनौतियां पर बाल्टर एक्का और शशिकांत भारती ने अपने अनुभवों को साझा किया वहीं सफ़ाई कर्मी की बेटी जान्हवी ने अपने पिता के त्याग के दास्तान सुनाई जो श्रोताओं के मन मस्तिष्क में आत्मसम्मान और प्रेरणा का भाव जगाया।
वहीं एक बहुत ही चर्चित और प्रेरणादायी फिल्म मैं हु कलाम फिल्म का भी प्रर्दशन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment