पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह पहुंचे चतरा, दी जिले वासियों को नव वर्ष की बधाई, कहा लड़ेंगे चुनाव

0
211

पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह पहुंचे चतरा, दी जिले वासियों को नव वर्ष की बधाई, कहा लड़ेंगे चुनाव

चतरा। गढ़वा के पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह शुक्रवार को चतरा पहुंचे। इस दौरान जिले वासियों को नव वर्ष की बधाई दी। मुख्यालय स्थित विनायक होटल में भोजनोपरान्त उपस्थित पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि चतरा लोक सभा से चुनाव लडने की तीव्र इच्छा है। पार्टी ने टिकट दिया तो चुनाव अवश्य लडूंगा। उन्होंने झारखंड सरकार के कार्य शैली पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत की सरकार बनने के बाद आम लोगो के लिए बहुत सी घोषणाएं की थीं परंतु कोई कोई भी कार्य पूर्ण नही हुआ। ना बेरोजगारी दूर हो सकी, ना आम लोगों को राहत न अधिकार मिला। प्रदेश में हिंसा बढ़ गई है, सभी तरफ मार काट मचा हुआ है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हेमंत सरकार ने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, गरीबों को सब्सिडी पर पेट्रोल देने का वादा किया था वो भी नही मिला। सरकार ने कोई बहाली भी नही कराई। सिर्फ बेरोजगारों को लाली पॉप थमाया है। मौके पर गोपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।