कुशवाहा महासभा के झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव बने उपेन्द्र कुशवाहा
चतरा/पत्थलगड़ा। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अधीन झारखंड प्रदेश नई कमेटी का गठन करते हुए उपेंद्र कुशवाहा को झारखंड प्रदेश का प्रधान महासचिव बनाया गया है। श्री कुशवाहा को झारखण्ड में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रधान महासचिव का दायित्व प्रदेश में कमेटी का विस्तार करते हुए नियुक्ति पत्र देना है। श्री कुशवाहा ने नई जिम्मेवारी के लिए महासभा के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा को मजबूत करने का काम करुंगा। पूर्व में भी महासभा में जो भी जिम्म्ेवारी मिली उसको निर्वहन करते रहे हैं। ज्ञात हो कि श्री कुशवाहा वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। साथ ही 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग सदर विधानसभा से नामांकन किया था। ऐसे में सामाजिक और राजनीतिक रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।