बाबा निलकण्ठेश्वर महादेव मंदीर में उमडी श्रद्धालुओं की भीड, जगन्नाथ मंदीर पुरी के तर्ज पर तैयार हो रहा गौरीघाट में भव्य मंदीर
प्रतापपुर (चतरा)। जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय से करीब 12 किमी की दुरी पर गौरीघाट बाबा निलकण्ठेश्वर महादेव मंदीर में नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही मंदीर देखने के लिए जुटे थे। जबकि मंदीर में भगवान शिव की प्रतिमा लगनी बाकी है। बाबजुद मंदीर की नक्काशी और इसकी भव्य सुन्दरता आश्चर्यजनक है, निमार्णाधीन इस मंदीर को देखने के लिए बिहार-झारखण्ड से प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा निलकण्ठेश्वर महादेव सेवा न्यास बोर्ड द्वारा निर्मित इस मंदीर के भूमिदाता स्व. राधीका देवी के पुत्र संतोष कुमार साहू ने बताया कि यह मंदीर उडीसा के जर्गन्नाथ मंदीर के तर्ज पर बनाया गया है। परन्तु इसमे शिवलिंग की स्थापना होनी बाकी है। जो उज्जैन के बकाना से मंगाया गया है। इसके निर्माण में उडीसा के कारीगर विगत 5 वर्षाे से दिनरात लगे हैं। इस मंदीर का उदघाटन वर्ष 2025 महाशिवरात्रि को रखा गया है। बताया कि करीब 4 एकड में निर्मित इस मंदीर परिसर में मां दुर्गा एवं राधा-कृष्ण के लिए भी अलग से भव्य मंदीर का निर्माण किया गया है। 20 फीट लम्बा बजरंगबली की प्रतिमा लोगों के मन को भा रहा है। मंदीर परिसर में ही शादी-विवाह के लिए मैरेज हॉल की व्यवस्था है। जिसमें जयमाला के लिए स्टेज तथा भोजन के लिए बडा किचन भी बनाया गया है। यही नहीं मंदिर क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए तालाब व पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है। साथ ही सीबीएसई बोर्ड के तहत विद्यालय की भी स्थापना होगी। जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। परन्तु सामान्य वर्ग के बच्चों को शुल्क देना होगा ,