आईबीपीएस की परीक्षा पास कर नयन रंजन बने ग्रामीण बैंक में सहायक, प्रखंड का नाम किया रोशन, माता-पिता दोनों प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका

0
202

आईबीपीएस की परीक्षा पास कर नयन रंजन बने ग्रामीण बैंक में सहायक, प्रखंड का नाम किया रोशन, माता-पिता दोनों प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका

गिद्धौर (चतरा) संतोष कुमार निराला। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय निवासी के नंदकिशोर दांगी के पुत्र नयन रंजन ने आईबीपीएस (आरबीआई) की परीक्षा उत्तीर्ण होकर न केवल प्रखंड का नाम रोशन किया है। बल्कि अपने माता-पिता का भी मान बढ़ाया है। रंजन के माता-पिता दोनों प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका हैं। नयन रंजन बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। बताया जाता है कि आईबीसीएस (आरआरबी) परीक्षा में झारखंड से ढाई लाख छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें ओबीसी वर्ग का 10 सीट आरक्षित थी। गिद्धौर के नयन रंजन का ऑफिस असिस्टेंट के पद पर चयनित हुआ है। अपनी सफलता का श्रेय पिता व माता विनीता कुमारी के साथ अपने गुरु जनों को दिया है। बताया जाता है कि रंजन मैट्रिक की पढ़ाई इंदुमती टीबड़ेवाल चतरा से 2016 व इंटर की पढ़ाई विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज हजारीबाग से 2018 में पूरी की है। जबकि स्नातक की पढ़ाई 2022 में संत कोलम्बस महाविद्यालय हजारीबाग से पूर्ण किया है। नयन रंजन के सफलता पर परिवार जनों में हर्ष व्याप्त है। जबकि जनप्रतिनिधियों ने बधाई दिया है।