मुखिया ने निजी खर्च से किया विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

0
374

मुखिया ने निजी खर्च से किया विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

पत्थलगड़ा(चतरा)। बढ़ते ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह मुखिया कंचन देवी ने पंचायत के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को अलाव की व्यवस्था करवाई। मुखिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ठंड में अलावा की व्यवस्था करवाते रहे हैं और आगे भी करवाते रहेंगे। चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था होने से आम लोगों के साथ राहगिरों को भी ठंढ़ से राहत मिलेगा। अलावा व्यवस्था करने में मेघन दांगी, पंकज दांगी, संदीप राणा, गोपाल दांगी, मनोज दांगी, पवन दांगी, प्रमोद दांगी, विजय दांगी, शंकर दांगी, बैजनाथ प्रसाद, प्रबिल दांगी आदि की अहम भूमिका रही।