पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने गुमला न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए

0
154

झारखण्ड/गुमला: दक्षिणी छोटानागपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे का गुमला-आगमन पर उन्होंने एसपी हरविंदर सिंह के साथ एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं मेजर सार्जेंट की उपस्थिति में गुमला न्यायालय परिसर की सुरक्षा संबंधी जानकारियां लेते हुए डीआईजी ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए यहां बताते चलें कि दक्षिणी छोटानागपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे झारखण्ड सरकार के कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम को लेकर गुमला थाना क्षेत्र के ग्राम छापरटोली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर पहुंचे हुए थे और कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात गुमला-एसपी हरविंदर सिंह के साथ गुमला-मुख्यालय आएं एवं पुलिस अधिकारियों एवं पदाधिकारियों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी हासिल की गई।