अनीता देवी बनी कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

0
705

अनीता देवी बनी कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

संवाददाता संतोष कुमार निराला की रिपोर्ट

गिद्धौर(चतरा)। पत्थलगड्ढा प्रखंड के पूर्व जिप सदस्य अनीता देवी को कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इनका मनोनयन झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया है। श्रीमती देवी को महिला प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट करते हुए श्रीमती देवी के अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में सिमरिया के पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, कांग्रेस के जिला महासचिव सत्येंद्र कुमार दांगी, प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, दांगी कुशवाहा समाज के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, बंसी दागी, सकुर अंसारी, नगीना यादव, अबुल कलाम, जय प्रकाश दांगी व रामकृष्ण साहू आदि शामिल हैं।