जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चित्रांकन, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का किया आयोजन

0
116

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चित्रांकन, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का किया आयोजन

सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रज्ञा वाजपेई के निर्देशन में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया के द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय में चित्रांकन, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में  विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, नोडल शिक्षक रामप्रवेश केवट एवं अन्य शिक्षक का अहम योगदान रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों नेअपने कला का प्रदर्शन किया ।चित्रांकन में कक्षा 10 की खुशबू कुमारी, ग्रुप डिस्कशन में कक्षा 10 की राखी कुमारी एवं निबंध प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के बारे में विधिक कार्यकर्ता ने बताया कि निबंध का विषय नारी सशक्तिकरण, चित्रांकन का विषय पर्यावरण संरक्षण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय पारंपरिक शिक्षा एवं ऑनलाइन शिक्षा के महत्व के बारे में था। उपस्थित बच्चों को बताया गया कि प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जिला में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।