
भारत संकल्प यात्रा के तहत समारोह का आयोजन, संबंधित पंचायत के मुखिया को किया गया अभिनंदन पत्र समर्पित
संवाददाता संतोष कुमार निराला की रिपोर्ट
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के सभी पंचायतों में शनिवार को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकरण कार्यक्रम के तहत भूमि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संबंधित पंचायत के मुखिया के साथ राजस्व उप निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किया गया। जिसमें संबंधित पंचायत के मुखिया को अभिनंदन पत्र समर्पित किया गया। जबकि डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिककारण से होने वाले लाभ की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि भूमि से संबंधित सभी अभिलेख ऑनलाइन कर दी गई है। भू स्वामी कहीं से भी अपने जमीन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर मुखिया सरिता देवी, सुमिरा कुमारी, निर्मला देवी, बेबी देवी, डेगन गंझु, जगदीश यादव, राजस्व उप निरीक्षक पप्पू कुमार यादव, प्रखंड सहायक मनोज कुमार मिश्रा, रूपलाल कुमार दांगी आदि उपस्थित थे।