झारखण्ड/गुमला- चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईर टोली गांव की एक 50 वर्षीय महिला ललिता देवी पति गरजू रौतिया की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक महिला की बेटी प्रियंका कुमारी ने बताया कि हम लोग पूरा परिवार गुरुवार को अपने खेत में काम करने के लिए गए थे लौटते समय मेरी मां ने कहा कि तुम लोग घर जाओ मैं थोड़ी देर में नहा कर आती हूं जिसके बाद बाजार जाएंगे। इसके बाद हम लोग अपने पिता के साथ घर लौट गए और गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार चैनपुर चले गए। बाजार से लौट के आए तब तक मा घर नहीं आई थी तो आज पड़ोस में पूछा काफी खोजबीन के बाद भी कहीं मां का पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार को भी काफी खोजबीन की गई फिर भी मा का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार को हमारे खेत के बगल में छापर डोभा में किसी महिला का बाल दिखा इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे निकाला कर देखा गया तो मेरी मां का शव मिला। इसके बाद इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज को दी गई। मुखिया के द्वारा घटना की सूचना चैनपुर थाना को दी गई चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शोक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल को मिला भेज दिया है। वही पुलिस जांच में जुटी हुई है।