Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गिद्धौर व पहरा पंचायत भवन में गुरुवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक अंकेक्षण टीम के सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, मुखिया निर्मला देवी, मुखिया बेबी देवी, बीपीओ रामकुमार सिंह व पंचायत सचिव मुख्य रूप से उपस्थित थे। जनसुनवाई में पंचायत समिति सदस्य, जेएसलपीएस की सक्रिय गीता देवी, मनरेगा मजदूर मुकेश कुमार दांगी, समाजसेवी शंकर दांगी को जूरी सदस्य मनोनीत किया गया। टीम के द्वारा पंचायत में संचालित मनरेगा योजना का स्थल निरीक्षण, मजदूरों से पूछ ताछ कर जनसुनवाई की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुवात संविधान की प्रस्तावना के साथ प्रारंभ हुआ। मौके पर नाजिर मनोज मिश्रा,मनोज मिश्रा, उपेन्द्र दांगी,मुकेश कुमार साव, सुनील राणा, अजय दांगी, यशवंत दांगी, प्रकाश दांगी, राजेश कुमार,ज्ञानी दांगी, कामदेव दांगी सहित कई मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment