Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Mayurhand: दीप पब्लिक स्कूल मायपुर का समारोपूर्वक मनाया गया स्थापना दिवस

On: February 15, 2023 10:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दीप पब्लिक स्कूल मायपुर का समारोपूर्वक मनाया गया स्थापना दिवस

मयूरहंड(चतरा)। बुधवार को मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मायपुर स्थित दीप पब्लिक स्कूल का 12वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रामवृक्ष राम एवं विद्यालय के संस्थापक बिरजू यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्रों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा नवम की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ती का संदेश दिया, जिसे लोगों ने सराहना करते हुए अनुपालन करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि दीप पब्लिक स्कूल मायापुर की स्थापना 15 फरवरी 2011 में की गई थी। मुख्य अतिथि ने संस्थापक की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन बताता है कि कैसी शिक्षा बच्चों को दी जा रही है। स्थापना दिवस पर विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों के हांथो खेलकूद, अनुशासन एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्तिपत्र भेंट किया गया। स्थापना दिवस पर पचास छात्रों का निःशुल्क नामंकन लिया गया। कार्यक्रम में राजद नेता अरुण यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष राम भरोस यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष छटु भुइयां, सदस्य जमील अख्तर के अलावे विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment