Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Up: पूर्वांचल में 1041 जोड़ों के सामूहिक विवाह से बन नया कीर्तिमान

On: January 17, 2026 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूर्वांचल में 1041 जोड़ों के सामूहिक विवाह से बन नया कीर्तिमान

 

मिर्जापुर (यूपी): 1041 जोड़ों के सामूहिक विवाह से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बन नया कीर्तिमान। श्रम विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 1041 जोड़ें मिर्जापुर अंतर्गत मझवां ब्लॉक के गड़ौली धाम में आयोजित सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के आशीर्वाद के साथ प्रशासनिक अमला ने संपन्न कराया विवाह। कछवां के गड़ौली धाम में ‘1008 कन्यादान महायज्ञ’ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम विभाग द्वारा 1041 जोड़ों का सामूहिक विवाह करा कर पूर्वांचल में एक नया कीर्तिमान बनाया गया। विंध्याचल मंडल के तीनों जनपदों मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोड़े अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। जनप्रतिनिधियों द्वारा विवाह के अटूट बंधन में बने जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। जनपद में पहली बार इतना बृहद तरीके से सामूहिक विवाह का आयोजन को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मुकम्मल तैयारी की थी, हजारों की भीड़ इस वैवाहिक समारोह की साक्षी बनी। इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और गड़ौली धाम के लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए जोड़ो ने एक दूसरे के साथ नए जीवन की शुरुआत के लिए अग्नि को साक्षी मानकर वचन दिए। आर्थिक रूप से कमजोर वैवाहिक जोड़ों ने अपने वैवाहिक रस्म की अदायगी को एक रिकॉर्ड के रूप में स्थापित किए जाने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि हम जैसे निर्धन परिवारों के लिए सरकार की इस योजना से घर बसाने का अवसर मिला है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment