Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड स्तरीय दांगी समाज की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न बींदुओं पर हुई चर्चा…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
पत्थलगड़ा(चतरा)। रविवार को पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत बेलहर मंडप परिसर में अखिल भारतीय दांगी समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमार दांगी एवं संचालन सचिव महादेव दांगी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से समाज को मजबूती करने पर विचार किया गया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि दांगी समाज के विकास के लिए एकजुट होना अनिवार्य है। समाज के सगंरक्षक 70 वर्षीय बुद्धेश्वर दांगी ने कहा कि मैं समाज के प्रति 40 साल सच्चे मन से मेहनत करता आ रहा हूं ताकि मेरे समाज का उत्थान हो। उन्होंने ने कहा कि समाज में शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी हो तभी समाज का विकास संभव होगा। वहीं वक्ताओं ने समाज के लिए प्रखंड स्तर पर भवन निर्माण के लिए जमीन को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में सगंरक्षक सतीश कुमार दांगी, जिला सचिव कृष्ण कुमार दांगी, बेलहर के अध्यक्ष आदित्य दांगी, मीडिया प्रभारी संतन कुमार दांगी, रामजीत दांगी, बैजनाथ दांगी, विकास कुमार कुशवाहा, राधा गोपाल दांगी, ओम प्रकाश वर्मा, सुनिता देवी, बेलहर की रंजू देवी, चौथा की पुनम देवी, कुब्बा की अनिता देवी, बेलहर की सबिता देवी, कान्ति देवी, ममता देवी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment