Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला की हुई बैठक, गौतम सिंह बने अध्यक्ष, बिजेश सचिव एवं रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला की हुई बैठक, गौतम सिंह बने अध्यक्ष, बिजेश सचिव एवं रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला की बैठक सोमवार को गांव में बसंत नारायण सिंह के अध्यक्षता में हुई।जिसमे समिति का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से गौतम सिंह को अध्यक्ष, बिजेश प्रसाद को सचिव, रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष, रंजीत सिंह, श्यामसुंदर राणा एवं अरुण पासवान को उपाध्यक्ष, सुनील राणा एवं संजय सिंह को पूजा प्रभारी, अनिल राणा को रावण दहन प्रभारी, राहुल सिंह एवं उत्तम राणा को चंदा प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बढ चढ़कर पूजा पाठ किया जायेगा। बताया गया कि पूजा में जितना भी घी एवं प्रसाद लगेगा वो उपाध्यक्ष रंजीत सिंह के द्वारा दिया जाएगा। कलश में लगने वाला कपड़ा एवं जय माता दी का पट्टा भोला राणा के द्वारा, कलश में नारियल सचिव बिजेश प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शरबत व्यवस्था कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, श्रद्धालुओं के लिए केला एवं सेव की व्यवस्था पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु राणा के द्वारा किया जायेगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि दुर्गा मंदिर के अंदर पिंड का हाइट तोड़कर दो से ढाई फीट कर मंदिर में टाइल्स भी पूजा के पहले लगाया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से विनय कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, संतोष राम, संजय सिंह, रामकुमार सिंह, बसंत पासवान, इंद्रदेव पासवान, निर्मल यादव, सिंधू सिंह,अभिषेक सिंह, विनय सिंह, राजू सिन्हा, अमित  सिंह, सुमन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment