Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विवाहिता आरती की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया जहर खिलाकर हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मां ने पति समेत ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप, पति कार्तिक प्रजापति भेजा गया जेल; अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के बांका गांव में 24 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात की है। मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति कार्तिक प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब नौ बजे मृतका के मायके वालों को ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि आरती ने विषैला पदार्थ खा लिया है। गंभीर हालत में उसे शेरघाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। हालांकि, गया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका की मां दुलारी देवी, जो वशिष्ठ नगर (जोरी) थाना क्षेत्र के दंतार गांव की निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने मृतका के पति कार्तिक प्रजापति, सास, ननद, गोतनी और गोतनी की बेटी पर मिलकर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर भी उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हंटरगंज थाना के एसआई नितेश प्रसाद और एएसआई संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ बांका गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन के आधार पर पति कार्तिक प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment