Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जय श्रीराम समिति की बैठक, 23 नवंबर को घाघरा में जुटेंगे सदस्य

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जय श्रीराम समिति की बैठक, 23 नवंबर को घाघरा में जुटेंगे सदस्य

 

लोहरदगा: जय श्रीराम समिति जिला लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 23 नवंबर को घाघरा में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर तक लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमारी जनजातीय संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जिले के समस्त सनातनी समाज एवं आम नागरिकों से 23 नवंबर को घाघरा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

 

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

 

मौके पर जिला संरक्षक परमेश्वर साहू, लक्ष्मी नारायण भगत, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कन्हैया करूवा, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, महामंत्री जान्हवी गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार एवं सूरज दसौंधी, कोषाध्यक्ष बिक्की कसेरा, संगठन मंत्री गुड़िया देवी, दीनदयाल राम, स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, संजीव रेड्डी, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, महामंत्री श्वेत कुमार, जमुना कुमार, बुद्धेश्वर उरांव, गुंजन भारती एवं आयुष गोयल सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसएसबी की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता, सौंस की टीम बनी चैंपियन

विवाहिता आरती की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया जहर खिलाकर हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और नृत्य पर देर रात तक झूमे ग्रामीण

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा पर चतरा के सभी प्रखंडों में 17 से 25 नवंबर तक विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेगा योजनाओं का लाभ

एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना में कन्वेयर बेल्ट हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के दूसरे दिन जिले में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन एवं कृषि जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित*

Leave a Comment