Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड मुख्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, कार्यालय से नदारद रहे प्रखंड कर्मी

On: September 19, 2023 8:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड मुख्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, कार्यालय से नदारद रहे प्रखंड कर्मी

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रमुख मिक्की देवी व चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार जयसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्रमुख ने लोगों से अपील किया की शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लें और स्वास्थ्य लाभ उठाएं। शिविर में दुर दराज से पहुंचे लोगों में ब्लड शुगर जांच 80, ब्लड प्रेशर 80, होमियोपैथी में 103, आयुर्वेद में 70, नेत्र जांच 55, टीबी 36, एचआईभी 43, मलेरिया जांच 41, योग में 60, मातृ और बाल स्वास्थ्य में 02 ने उपचार करवाया। वहीं उपचार के बाद निशुल्क दवाईयां भी दी गई। मलेरिया तकनीकी पर्यवेक्षक सुमंत कुमार पांडेय द्वारा डेंगू, फ्लेरिया, जेई, मलेरिया के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। दुसरी ओर अंचल कार्यालय में कर्मी संतोष रजक, बिरजू प्रसाद मेहता को छोड़ कार्यालय में कोई कर्मी नही दिखे। वहीं प्रखंड कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार, शिव कुमार व मनरेगा बीपीओ नीरज कुमार व ही उपस्थित थे। बाकी प्रखंड के अन्य कर्मी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। बीस सूत्री अध्यक्ष रामभरोस यादव ने बताया की प्रखंड कार्यालय में कर्मी नही थे। इसकी सूचना उपायुक्त को दूरभाष पर दिया। शिविर में डॉक्टर अवनीश कुमार, आशुरंजन कुमार, अजय कुमार शर्मा, एएनएम नीलम सोरेन, एस एच ओ मनिषा कश्यप, किरण कुमारी के अलावा सहिया व आंगनबाडी सेविका शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

*आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

Leave a Comment