Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्थापना दिवस पखवाड़ा का आगाज, डीसी ने की जनभागीदारी की अपील; रांची खेलगांव में मिलेगा मंच

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

15 से 28 नवंबर तक चलेंगे विविध कार्यक्रम; स्कूलों से लेकर पंचायत स्तर तक होंगी खेल, निबंध और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, चतरा का लगेगा स्टॉल

चतरा | झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर चतरा जिले में 15 से 28 नवंबर 2026 तक ‘स्थापना दिवस पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस पखवाड़े का उद्देश्य जिले में शिक्षा, खेल, संस्कृति और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

स्कूलों में होंगी विविध प्रतियोगिताएं
पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, आंदोलनकारियों के योगदान और राज्य स्थापना के महत्व से अवगत कराना है।

पंचायत और प्रखंड स्तर पर खेलकूद
जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर भी आयोजन किए जा रहे हैं। 17 से 25 नवंबर तक विभिन्न स्तरों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होंगी, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।

राज्य स्तर पर चतरा का प्रतिनिधित्व
जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों और टीमों को 26 और 27 नवंबर को रांची के खेलगांव में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें चतरा जिले के विशिष्ट उत्पादों, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों को दर्शाने वाला स्टॉल भी लगाया जाएगा।

28 नवंबर को मुख्य समारोह
28 नवंबर को राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। 26 से 28 नवंबर तक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा।

डीसी ने की अपील
उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेवासियों से पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन माध्यम हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जय श्रीराम समिति की बैठक, 23 नवंबर को घाघरा में जुटेंगे सदस्य

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के दूसरे दिन जिले में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन एवं कृषि जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित*

अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें : उपायुक्त*

वनवासी कल्याण केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना जनजातीय गौरव दिवस

प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला, किसानों को बताए गए उन्नत खेती, संतुलित खाद और कीटनाशक छिड़काव के तरीके

अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बालू लदे 2 ट्रैक्टर जब्त

Leave a Comment