हजारीबाग : इचाक प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालमोहन रविदास जी के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। उन्होंने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि लालमोहन रविदास जी कांग्रेस के एक अच्छे और सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से कांग्रेस की बड़ी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति तत्काल संभव नहीं। उन्होंने दिवंगत परिजनों को संतावाना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य व सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, दिगंबर मेहता, जय कुमार महतो, मनोज मेहता आदि उपस्थित थे।
प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल हुए शामिल
By Rajeev
On: October 27, 2026 4:44 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now






















Total Users : 1245912
Total views : 3103286