Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आर्यन राज ने जूडो-कराटे में जीता गोल्ड मेडल, झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बढ़ाया क्षेत्र का मान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची में आयोजित तीसरी चैंपियनशिप के 32 किलो भार वर्ग में हासिल किया स्वर्ण पदक, संत माइकल स्कूल की ओर से लिया था हिस्सा; परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के बेहरा गांव निवासी आर्यन राज ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित तीसरी झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्यन ने 32 किलो भार वर्ग के जूडो-कराटे मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया।

आर्यन राज संत माइकल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। आर्यन के पिता का नाम प्रभात कुमार है। कम उम्र में खेल के क्षेत्र में मिली इस सफलता को उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। आर्यन की उपलब्धि से हंटरगंज के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत, 28,319.87 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा मंजूर

Leave a Comment