Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अंचल में राजस्व कर्मचारी गायब, म्यूटेशन और प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे ग्रामीण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो में से एक कर्मचारी अवकाश पर, नवपदस्थापित कर्मी 6 अक्टूबर से नहीं पहुंचे कार्यालय; सीओ बोले- एक नवंबर से लौटेंगे प्रमोद सिन्हा

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर अंचल में राजस्व कर्मचारियों के नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रखंड में दो राजस्व कर्मचारी पदस्थापित हैं, लेकिन एक अवकाश पर हैं और दूसरे कार्यालय नहीं पहुंच रहे, जिससे राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार सिन्हा अस्वस्थ होने के कारण 30 अक्टूबर तक अवकाश पर हैं। उनके पास गिद्धौर, बारिसाखी और पहरा पंचायत के हल्का का प्रभार है। वहीं नवपदस्थापित राजस्व कर्मचारी सर्वेश कुमार सिंह ने 3 अक्टूबर को योगदान दिया था, लेकिन 6 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक कार्यालय नहीं आए। उन्हें पूर्व राजस्व कर्मचारी पप्पू कुमार यादव के प्रभार वाली द्वारी, बरियातु और मंझगांवां पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है।

दोनों की अनुपस्थिति से लोगों को जमीन के म्यूटेशन, जमीन के कागजात में सुधार, जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों में दिक्कत हो रही है। जरूरी काम के लिए ग्रामीणों को बार-बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

इस बारे में अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने बताया कि प्रमोद कुमार सिन्हा एक नवंबर से कार्यालय लौट आएंगे। वहीं सर्वेश कुमार सिंह प्रभार लेने के लिए टंडवा गए हैं और उनके जल्द कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत, 28,319.87 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा मंजूर

Leave a Comment