शिव मंदिर चबूतरा पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, अरविन्द बने अध्यक्ष
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के करनी स्थित शिव मंदिर चबूतरा पर करनी व्यापार संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नरेश दांगी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।
पूजा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अरविन्द कुमार दांगी को अध्यक्ष, अमन कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार दांगी को सचिव, राजीव रंजन को कोषाध्यक्ष तथा पवन कुमार दांगी को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।



















Total Users : 1245436
Total views : 3102640