Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

टैगोर हाउस ने गांधी हाउस को हराकर जीता वॉलीबॉल खिताब

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लगातार तीन सेटों में जीत दर्ज कर टैगोर हाउस बना चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

चौपारण(हजारीबाग)। नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाशभाई पब्लिक स्कूल में आयोजित बालक वर्ग की इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टैगोर हाउस ने गांधी हाउस को लगातार तीन सेटों में शिकस्त देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने टॉस उछालकर किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। हालांकि, टैगोर हाउस ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और 25-15, 25-18 तथा 15-11 के स्कोर से जीत दर्ज की।

टैगोर हाउस की टीम कप्तान अनिमेष सिन्हा के नेतृत्व में मैदान पर उतरी। टीम के आर्यन कुमार, सुमित कुमार, आदर्श कुमार, मोहम्मद अहमद, अबुशले और प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर जीत में अहम योगदान दिया। वहीं, गांधी हाउस के लक्की कुमार और आयुष कुमार ने भी अपने खेल से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में खेल शिक्षक राकेश रौशन ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि आशुतोष कुमार और उमेश भगत ने स्कोरर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। आयोजन को सफल बनाने में अमित कुमार, शैलेन्द्र गुरु, अमृता मैसी, लता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, निखिल कुमार, अजित पांडे, शंकर सिंह और आशीष पांडे का सराहनीय योगदान रहा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था। समापन समारोह में प्राचार्या रीना पांडे ने विजेता टैगोर हाउस के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत, 28,319.87 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा मंजूर

Leave a Comment