Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जवनपुर पैक्स अध्यक्ष बने रामसेवक सिंह, निर्विरोध निर्वाचन के बाद मिला प्रमाणपत्र

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि सुविधाओं का लाभ पहुंचाना होगी प्राथमिकता

चौपारण(हजारीबाग)। जवनपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर चक्रसार निवासी रामसेवक सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को जवनपुर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जवनपुर पंचायत की मुखिया जानकी यादव एवं दादपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने रामसेवक सिंह के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, उपस्थित लोगों ने भी उनके निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पैक्स की कार्यप्रणाली मजबूत होगी और किसानों को सरकारी योजनाओं तथा कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रामसेवक सिंह के समक्ष किसानों के हितों की रक्षा करने, पैक्स के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और किसानों की समस्याओं के समाधान की अहम जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर राजेश चौधरी, अर्जुन प्रजापति, जुगल साव, जसवंत साव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेएलकेएम की बैठक, केंद्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा, संगठन मजबूत करें, जयराम महतो की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं

खुली डांस एकेडमी, अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को नृत्य सीखने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीआईएसएफ महिला वर्ग और आईटीबीपी पुरुष वर्ग में चैंपियन; सीएम ने किया पुरस्कृत

ब्यावर में सफाई व्यवस्था होगी चुस्त, नगर परिषद हर जमादार को देगी 3 से 4 कचरा संग्रहण ट्रॉलियां

धूमधाम से मनेगी माँ लक्ष्मी की पूजा, व्यापार संघ ने गठित की नई कमेटी

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत, 28,319.87 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा मंजूर

Leave a Comment