Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा को मिलेगा अपना सिनेमाघर, पिक्चर टाइम में हनुमान अंश दिखाकर हुआ सफल ट्रायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप नवनिर्मित सिनेमाघर में सांसद, उपायुक्त समेत कई गणमान्य रहे मौजूद; जल्द शुरू होगा नियमित प्रदर्शन

चतरा। जिले में मनोरंजन की सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप नवनिर्मित पिक्चर टाइम सिनेमाघर में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 की देर शाम फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाकर सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया।

इस मौके पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह, उपायुक्त रवि आनंद, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित कई गणमान्य लोग, पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

ट्रायल सफल रहने पर उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि नियमानुसार सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही सिनेमाघर में नियमित रूप से फिल्मों के प्रदर्शन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सिनेमाघर की शुरुआत होने से जिलेवासियों को अपने ही शहर में फिल्म देखने की सुविधा मिलेगी। इससे खासकर युवाओं और परिवारों को मनोरंजन का नया विकल्प मिलेगा, साथ ही जिले में मनोरंजन संबंधी सुविधाओं के विस्तार को भी बल मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment