Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

CM सोरेन की मानवीय पहल, गंभीर बीमारी उपचार योजना से 6 साल के अनूप को 10 लाख की मदद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छह साल के अनूप बेसरा के इलाज के लिए 10 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता मंजूर की है. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत महज 48 घंटे में सहायता स्वीकृत होने से अनूप के परिवार को बड़ी राहत मिली है. अब अनूप का कान का इलाज वेल्लोर में हो सकेगा.

दिवंगत माता के श्राद्धकर्म के दौरान भी दिखाई संवेदनशीलता

बताया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता के श्राद्धकर्म के दौरान भी अनूप के इलाज से जुड़े मामले पर संवेदनशीलता दिखाई. उन्होंने मामले में त्वरित निर्णय लिया, जिससे बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हुआ.

48 घंटे में मंजूर हुई 10 लाख रुपये की सहायता

रामगढ़ के रहने वाले अनूप बेसरा को बेहतर इलाज की जरूरत है. वेल्लोर में इलाज कराने के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता थी. ऐसे में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता मंजूर होने से परिवार को आर्थिक राहत मिली है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment