Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जल संरक्षण का संदेश देने के लिए मयूरहंड में निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जल जीवन मिशन के जल जन भागीदारी अभियान के तहत भद्रकाली कॉलेज सह ओम कोचिंग सेंटर में आयोजन, जलसहिया ने भी रखे विचार

मयूरहंड (चतरा)। जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने और जल का महत्व समझाने के उद्देश्य से गुरुवार को मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी-मंधनिया स्थित प्लस 2 भद्रकाली कॉलेज सह ओम कोचिंग सेंटर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल जन भागीदारी अभियान के तहत हुआ। इसमें विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता, पेयजल के महत्व और जल के सदुपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पानी की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए आगे आना चाहिए। विद्यार्थियों से भी अपील की गई कि वे अपने घर और आसपास के लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें।

पंचायत की जलसहिया ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में जल बचाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मयूरहंड प्रखंड के समन्वयक विशाल कुमार सिंह, महात्मा गांधी चिल्ड्रेन स्कूल के प्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, प्लस 2 भद्रकाली कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार और ओम कोचिंग सेंटर के संरक्षक अवधेश कुमार पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment