Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कलश यात्रा से पहले श्रमदान, युवाओं ने चमकाया तालाब

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सप्तमी को निकलने वाली कलश यात्रा को लेकर नवयुवकों की पहल, ग्रामीणों ने की सराहना

मयूरहंड (चतरा)। दुर्गा पूजा के अवसर पर मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी मंधनिया के नवयुवकों ने मिलकर मंधनिया तालाब की साफ-सफाई की। युवाओं ने श्रमदान कर तालाब को स्वच्छ बनाया, ताकि सप्तमी को निकलने वाली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

बताया गया कि सप्तमी को आयोजित कलश यात्रा में गांव की महिलाएं और युवतियां भाग लेंगी। इस दौरान तालाब से जल कलश में भरा जाएगा और विधि-विधान के साथ कलश को मां दुर्गा के दरबार में स्थापित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। नवयुवकों की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। युवाओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गांव की परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment