Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बलबल गांव से पकड़ा गया ट्रैक्टर; थाना प्रभारी बोले- अवैध खनन और परिवहन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, छापेमारी रहेगी जारी

गिद्धौर (चतरा)। एनजीटी की अवधि समाप्त होने के अंतिम दिन से गिद्धौर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में गिद्धौर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के बलबल गांव से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया।

थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बलबल की ओर से एक ट्रैक्टर बिना वैध कागजात और चालान के बालू लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

जब्त ट्रैक्टर को गिद्धौर थाना परिसर लाया गया है। पुलिस वाहन के कागजातों की जांच कर रही है और खनन विभाग को भी सूचना दी गई है। अग्रिम कार्रवाई के तहत खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि अवैध बालू कारोबार में लगे लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment