Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नकली पुलिस का खौफ: सिविल ड्रेस में रोककर उतरवा रहे सोने-चांदी के गहने

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तिलैया और डोमचांच में बाइक सवार दो ठग सक्रिय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जारी की एडवाइजरी; संदेह पर तुरंत डायल-112 पर दें सूचना

कोडरमा। जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर आभूषण ठगी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति लोगों को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते हैं और सुरक्षा जांच या चोरी की आशंका का बहाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लेते हैं। इसके बाद वे मौके से फरार हो जाते हैं।

तिलैया और डोमचांच क्षेत्र से आए मामले

पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, ऐसी घटनाएं तिलैया और डोमचांच क्षेत्र में सामने आई हैं। इसे देखते हुए कोडरमा पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पुलिस की अपील: इन बातों का रखें ध्यान

  • सिविल ड्रेस में रोकने वालों से सावधान रहें। सिविल ड्रेस में पुलिस ड्यूटी नहीं करती है।
  • सुरक्षा जांच के नाम पर गहने उतारने को कहने वालों के झांसे में न आएं।
  • संदेह होने पर संबंधित व्यक्ति की पहचान पूछें और थाने से पुष्टि करें।
  • सड़क पर चलते समय कीमती आभूषणों को लेकर विशेष सावधानी बरतें।
  • बाइक सवार अनजान लोग रोककर डराने-धमकाने लगें, तो सतर्क रहें।

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो यहां दें सूचना

ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने को दें। साथ ही संदिग्धों का हुलिया और बाइक नंबर पुलिस से साझा करें, ताकि आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।

कोडरमा पुलिस ने कहा है कि वह आम जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भरोसे की पहचान: न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment