Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा से पहले मानवता पथ फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर व मुख्य चौक की हुई सफाई, पूजा समिति ने जताया आभार

गिद्धौर (चतरा)। मानवता पथ फाउंडेशन, गिद्धौर के सौजन्य से दुर्गा पूजा को देखते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर, मुख्य चौक समेत कई स्थानों पर विशेष सफाई कराई जा रही है। इस सराहनीय पहल पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, गिद्धौर ने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए उनके कार्य का स्वागत किया।

समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना समाज के हित में एक अच्छा कार्य है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान ऐसी जागरूकता से श्रद्धालुओं को स्वच्छ माहौल मिलेगा। साथ ही उन्होंने फाउंडेशन की टीम से आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment