Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मां भद्रकाली मंदिर परिसर में विराट शिव महोत्सव, कई राज्यों से जुटे शिव शिष्य; भजनों और शिव चर्चा से गूंजा परिसर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिव शिष्य हरिद्रानंद की स्मृति में हर साल होता है आयोजन; पेयजल, चिकित्सा और भंडारे की रही व्यवस्था, करीब सौ वालंटियर रहे तैनात

इटखोरी (चतरा, झारखंड)। चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में शनिवार को विराट शिव महोत्सव एवं शिव चर्चा का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर के महोत्सव मैदान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव शिष्य शामिल हुए।

महोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं के वाहन पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे तक पूरा मंदिर परिसर शिव शिष्यों से भर गया। मंदिर के पीछे महोत्सव स्थल पर विशाल पंडाल बनाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सुविधा और भंडारे की व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब सौ शिव शिष्य वालंटियर के रूप में तैनात रहे, ताकि किसी को परेशानी न हो।

हरिद्रानंद की स्मृति में हर साल आयोजन

यह आयोजन प्रत्येक वर्ष शिव शिष्य हरिद्रानंद की स्मृति में किया जाता है। इसका उद्देश्य भगवान शिव को गुरु मानने और उनके आध्यात्मिक विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है।

अनुयायी अखिलेश प्रसाद और अवधेश कुमार ने कहा कि “साहब” ने जो लकीर खींची है, उसे और लंबा करना है। उन्होंने कहा कि शिव के बिना जीवन नश्वर है और हर व्यक्ति शिव का शिष्य है।

कई राज्यों से पहुंचे हजारों भक्त

महोत्सव में झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों शिव भक्त शामिल हुए। मुख्य मंच पर शिव और शिव गुरु पर आधारित भजनों की प्रस्तुति हुई और शिव के विचारों पर चर्चा की गई।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment