पूर्णाडीह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का मामला, मुखिया की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान; संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई
चतरा। लावालौंग प्रखंड की लावालौंग पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पूर्णाडीह के संचालन में लापरवाही का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने विद्यालय के दोनों शिक्षकों रीणा कुमारी और पीन्टु कुमार से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
पंचायत के मुखिया नेमन भारती ने बताया कि उन्हें कई बार सूचना मिली थी कि विद्यालय के शिक्षक लापरवाही बरतते हुए दरवाजा खुला छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद उन्होंने शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत की, जिस पर विभाग ने संज्ञान लिया।
विभागीय पत्र के अनुसार, गत 6 अक्टूबर को विद्यालय को खुला छोड़ देने का मामला सामने आया था। पत्र में यह भी उल्लेख है कि विद्यालय संचालन में ऐसी लापरवाही की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं, इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शिक्षकों से पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में वे विद्यालय का दरवाजा खुला छोड़कर चले गए। उन्हें निर्धारित समय में अपना पक्ष स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है।
पत्र में साफ कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इस घटना ने विद्यालयों में शिक्षकों की जिम्मेदारी और नियमित संचालन की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।






















Total Users : 1224635
Total views : 3073702