Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शारदीय नवरात्र रविवार से, पत्थलगड़ा में दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बंगाल के कारीगरों ने सजाया भव्य पंडाल, सुबह 6 बजे निकलेगी कलश यात्रा

पत्थलगड़ा (चतरा)। शारदीय नवरात्र के मौके पर रविवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पत्थलगड़ा प्रखंड में तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रसिद्ध मां दक्षिणेश्वरी भगवती मंदिर के साथ-साथ पत्थलगड़ा सुभाष चौक, नावाडीह, कुब्बा और नूनगांव में पूजा पंडाल तैयार कर लिए गए हैं।

पत्थलगड़ा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ने बताया कि आयोजन में समिति के सदस्यों, व्यवसाय संघ और प्रखंड के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल के कारीगरों ने भव्य पंडाल तैयार किया है। पंडाल की सजावट, रोशनी-साउंड और साफ-सफाई का काम भी पूरा हो चुका है।

स्थानीय मूर्तिकार महेंद्र प्रजापति और उनकी पत्नी सुनीता देवी माता की प्रतिमा को स्थापना के लिए अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 11 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार दांगी, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, भुलेश्वर दांगी, विनय अग्रवाल, नवीन कुमार, संदीप सिंह, विशेश्वर दांगी, राजेश कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment