Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसआइआर पर जिलाध्यक्ष ने लगाया वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप, पीएम, गृह मंत्री और सीईसी से इस्तीफे की मांग

चतरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जिला इकाई ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता परिसदन के पास पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने किया। कांग्रेसियों ने तीनों से इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के नाम पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में पहली बार इस तरह लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। उनका आरोप था कि यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है।

प्रदर्शन में जिला प्रभारी केदार पासवान, सिमरिया विधानसभा प्रभारी राविंद्र राम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, बद्रीराम, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबेश राम, कमल किशोर केसरी, रविंद्र सिंह, गोविंद सिंह, आभा ओझा, श्रवण साव, प्रेम रंजन पासवान, बालेश्वर यादव, पृथ्वी गंझु, अजीमुद्दीन ख्वाजा, रकीबुल इमाम, महावीर दागी और नगर अध्यक्ष संतोष केशरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment