Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शांति समिति की बैठक में नहीं पहुंचे 18 में से एक भी मुखिया, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुर्गापूजा को लेकर थाना में बैठक, यातायात-अतिक्रमण और विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

प्रतापपुर (चतरा)। आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को प्रतापपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड की 18 पंचायतों के 18 मुखियाओं में से किसी के भी उपस्थित नहीं रहने का मामला चर्चा में रहा। वहीं, दुर्गापूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता एएसआई विनोद तिवारी ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर यादव ने किया। पूजा पंडालों की सुरक्षा, जुलूस, प्रतिमा विसर्जन, यातायात, साफ-सफाई, अतिक्रमण और विधि-व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

पूजा समितियों को दिए गए निर्देश

पूजा समितियों को पंडाल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए बताया गया कि दुर्गापूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।

सड़क पर गिट्टी, बालू या अन्य निर्माण सामग्री रखकर आवागमन बाधित नहीं करने का निर्देश दिया गया। बभने मोड़ से पूर्व मुखिया रीना देवी के घर तक सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या पर भी चर्चा हुई और उचित निकासी व्यवस्था करने को कहा गया।

महावीर चौक के यातायात पर भी हुई चर्चा

महावीर चौक के आसपास फल-गुपचुप के ठेले, टेंपो और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न यातायात समस्या पर भी चर्चा हुई। संबंधित लोगों से सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने की अपील की गई। निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई।

बैठक के दौरान आवश्यक कार्य का हवाला देते हुए बीडीओ अभिषेक पांडेय और सीओ विकास कुमार टुड्डू के बैठक से चले जाने पर सन्मुख यादव ने आपत्ति जताई। बैठक में भोला प्रसाद, सन्मुख यादव, फिरोज अंसारी, प्रतापपुर दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष कमलेश पासवान समेत शांति समिति के सदस्य, पूजा समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment