बिहार-झारखंड निदेशालय से हुआ चयन, 10 से 17 अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होगा कैंप
गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण के एनसीसी कैडेट अमन कुमार राणा का चयन ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए हुआ है। चयन बिहार-झारखंड निदेशालय से किया गया है। इसके बाद कैडेट अमन कुमार राणा को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए रवाना किया गया।
विद्यालय के एनसीसी शिक्षक दीपक कुमार ने हजारीबाग से एनसीसी ऑफिसर के साथ कैडेट को ईटानगर के लिए रवाना किया। बताया गया कि ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ईटानगर में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से एनसीसी कैडेट भाग लेंगे।
अनुशासन, फायरिंग के साथ सांस्कृतिक स्थलों का होगा भ्रमण
कैंप के दौरान कैडेटों को अनुशासन, फायरिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। कैंप के माध्यम से कैडेटों को देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति एवं भौगोलिक परिवेश को समझने का अवसर मिलेगा। कैडेट के चयन एवं कैंप के लिए रवाना होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार केसरी सहित अन्य शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने अमन कुमार राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


















Total Users : 1284683
Total views : 3161389