Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश, 10 अक्टूबर को हेल्प डेस्क और 12 से 16 तक विशेष आउटरीच कार्यक्रम

चतरा। मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक पंचायतवार संचालित विशेष डिजिटाइजेशन कैंप का बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने 26-सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सराढू पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 415 एवं 416, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उपकपानी तथा पोकला उर्फ कसियाडीह पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 403, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोकला में संचालित विशेष डिजिटाइजेशन कैंप का जायजा लिया। इसके बाद 27-चतरा विधानसभा क्षेत्र के सिकिद पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 352 एवं 355 में चल रहे कैंप का भी निरीक्षण किया।

नोटिस मिलने का मतलब नाम कटना नहीं : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

बूथ भ्रमण के दौरान मतदाताओं से संवाद में कुछ लोगों ने नोटिस मिलने की जानकारी दी। इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नोटिस प्राप्त होने का अर्थ मतदाता सूची से नाम कटना नहीं है। उन्होंने बताया कि किसी त्रुटि या आपत्ति के निराकरण की प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किया जाता है। संबंधित मतदाताओं को नियमानुसार अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम निर्धारित प्रक्रिया एवं सत्यापन के बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।

10 अक्टूबर को हेल्प डेस्क, 12 से 16 तक घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

निरीक्षण के बाद परिसदन भवन, चतरा के सभाकक्ष में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया एवं चतरा, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विशेष डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में 5 से 10 अक्टूबर तक चल रहे पंचायतवार विशेष डिजिटाइजेशन कैंप के तहत प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। पंचायत एवं मतदान केंद्रवार आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 10 अक्टूबर 2026 को सभी ईआरओ/एईआरओ कार्यालयों में हेल्प डेस्क कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। वहीं, 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक विशेष आउटरीच कार्यक्रम के तहत घर-घर भ्रमण कर 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, 50 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर तथा अनाथालयों तक पहुंच सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार, संबंधित क्षेत्र के बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में ‘अकील एड़पा’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, माध्यमिक परीक्षा की तैयारी को लेकर दिए गए निर्देश

हेसल के ग्रामीणों की मांगों को लेकर मुखर हुए धीरज प्रसाद साहू, कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर समाधान कराने का दिया भरोसा

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Leave a Comment