Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सेवा ज्योति यात्रा, सांसद ने थामी मशाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर निकली यात्रा; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग हुए शामिल

चतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को चतरा जिला के कॉलेज मैदान में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए। उन्होंने सेवा ज्योति की मशाल हाथ में लेकर क्षेत्रवासियों के साथ यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

यात्रा के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा मिली है।

युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सांसद

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा विकास यात्रा और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और नवाचार के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम हैं।

सांसद ने सेवा एवं राष्ट्रहित की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय एवं राष्ट्रसेवा के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

Leave a Comment