Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हुड़दंगियों और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, थाना प्रभारी ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की

पत्थलगड़ा (चतरा)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पत्थलगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राकेश कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गापूजा हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से असामाजिक तत्वों और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा त्योहार को आपसी प्रेम एवं शांति के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, प्रतिमा विसर्जन जुलूस के मार्ग, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों तथा शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित शांति समिति एवं पूजा समिति के सदस्यों ने दुर्गापूजा के दौरान पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने की अपील की गई।

मौके पर प्रमुख मनीषा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी, सुनील सिंह, विरोचन गिरी, मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा, नीतू देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश दांगी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, तीर्थनाथ दांगी, ध्रुपलाल प्रसाद, महेश यादव, महेंद्र दांगी, विश्वजीत दांगी, चूरामन प्रजापति समेत कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

Leave a Comment